18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दिग्गज एक्टर महेश मांजरेकर को कुछ दिनों पहले ही कैंसर डिटेक्ट हुआ था। अब खबर आ रही है कि हाल ही में उनकी सर्जरी हुई है, जो पूरी तरह सफल रही है। महेश यूरिनरी ब्लैडर कैंसर से पीड़ित थे। जिसके बाद डॉक्टर ने उन्हें सर्जरी करवाने के लिए कहा था। महेश सफल सर्जरी के बाद अब अपने घर वापस आ गए हैं। वे ठीक हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, महेश मांजरेकर की यूरिनरी ब्लैडर कैंसर की यह सर्जरी 10 दिन पहले मुंबई के एच एन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में की गई थी। इसके बाद वे कुछ दिन अस्पताल में भर्ती भी रहे थे। अस्पताल से जुड़े सूत्र ने बताया कि महेश का ऑपरेशन बहुत सुचारू रूप से चला था। वे अब बिल्कुल ठीक हैं और हॉस्पिटल से घर वापस आ चुके हैं। उनकी हालत में भी धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।
महेश ने मराठी के अलावा कई हिंदी फिल्मों में भी किया काम
महेश मांजरेकर ने 1992 में मराठी फिल्म ‘जीवा सखा’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। महेश मांजरेकर ने मराठी सिनेमा के अलावा कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने ‘प्लान’, ‘जिंदा’, ‘मुसाफिर’, कांटे, ‘दस कहानियां’, ‘वॉन्टेड’, ‘रेडी’ और ‘दबंग’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है।
महेश मांजरेकर सिर्फ एक एक्टर ही नहीं, बल्कि डायरेक्टर भी रहे हैं। उन्होंने ‘आई’, ‘वास्तव’, ‘निदान’ और ‘विरुद्ध’ जैसी फिल्मों का डायरेक्शन किया था। दिलचस्प बात यह है कि महेश एक अच्छे डांसर भी हैं, उन्हें 2006 में ‘झलक दिखला जा’ में दूसरा रनर-अप घोषित किया गया था। 2018 में महेश ने ‘बिग बॉस मराठी’ के पहले सीजन को होस्ट भी किया था।