16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बॉलीवुड की ‘धक धक’ गर्ल माधुरी दीक्षित को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में 55 साल की माधुरी एलिगेंट लुक में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने यलो टॉप के साथ मैचिंग पैंट पहना हुआ है। इस लुक को माधुरी ने गॉगल्स और हैंडबैग के साथ कम्पलीट किया है। इस दौरान एक्ट्रेस ने पैपराजी को पोज भी दिए। अब माधुरी के फैंस को उनका ये सादगी भरा अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
फैंस ने दिए रिएक्शन
वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ऑल टाइम फेवरेट’ तो वहीं दूसरे यूजर ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा, ‘आज की जनरेशन ऐसे कपड़े क्यों नहीं पहनती, ये बेस्ट हैं’।
एपल के CEO ने माधुरी के साथ खाया था वड़ा पाव
टेक कंपनी एपल ने मंगलवार को भारत में अपना पहला ऑफिशियल स्टोर ‘एपल BKC’ शुरू किया है। इसी सिलसिले में CEO टिम कुक स्टोर की लॉन्चिंग के लिए भारत पहुंचे थे। जहा उन्होंने माधुरी दीक्षित नेने से भी मुलाकात की। इस मुलाकात की एक फोटो माधुरी ने ट्विटर पर शेयर की थी। इसमें टिम कुक और माधुरी दीक्षित रेस्टोरेंट में वड़ा पाव खाते दिख रहे हैं। टिम कुक ने फोटो री-ट्वीट कर लिखा, ‘माधुरी दीक्षित मुझे मेरे पहले वड़ा पाव से परिचित कराने के लिए धन्यवाद- यह बहुत स्वादिष्ट था।’ जिसके बाद फैंस ने माधुरी की खूब तारीफ भी की थी।
माधुरी दीक्षित का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो माधुरी दीक्षित को आखिरी बार ‘द फेम गेम’ में नजर आई थीं। ये एक वेब सीरीज थी जो OTT पर रिलीज हुई थी, इस शो में उनके साथ मानव कौल, संजय कपूर मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा उनकी फिल्म मजा मां भी रिलीज हो चुकी है।