4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में अंतिम सांस ली। वो पिछले 15 दिनों से हॉस्पिटलाइज थे, लेकिन उनकी सेहत में कोई भी सुधार नहीं हो रहा था। हालांकि वो किस बीमारी से जूझ रहे थे, इसके बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
ऐश्वर्या राय के पिता के रोल में नजर आए थे
विक्रम गोखले ने संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम में ऐश्वर्या के पिता के रोल में नजर आए थे। इसके अलावा वो भूल भुलैया, दिल से, अग्निपथ, दे दना दन, हिचकी, निकम्मा, और मिशन मंगल जैसी फिल्मों में भी नजर आए थे।
फिल्म एक्टर चंद्रकांत गोखले के बेटे थे
विक्रम गोखले मराठी थिएटर, हिन्दी सिनेमा और टेलीविजन में काफी एक्टिव थे। वो फिल्म एक्टर चंद्रकांत गोखले के बेटे थे। विक्रम गोखले की दादी कमलाबाई गोखले इंडियन सिनेमा की पहली फीमेल चाइल्ड आर्टिस्ट थीं।
यह सीन फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ का है।
टेलीविजन शो उड़ान में भी काम किया था
टेलीविजन में भी विक्रम गोखले ने एक अलग पहचान बनाई थी। दूरदर्शन पर 1989 से लेकर 1991 के बीच आने वाले फेमस शो ‘उड़ान’ का वो हिस्सा थे।
97 फिल्मों और थिएटर प्ले में काम किया था
विक्रम गोखले ने 97 फिल्मों और थिएटर प्ले में काम किया था। उन्होंने 70 मराठी फिल्मों में भी काम किया था। वे आखिरी बार 2022 में आई फिल्म निकम्मा में दिखाई दिए थे। इसके अलावा वो अपकमिंग वेब सीरीज अम्बेडकर- द लीजेंड में नजर आने वाले थे।
विक्रम गोखले भूल भुलैया, दिल से, अग्निपथ, दे दना दन, ‘हिचकी, निकम्मा, और मिशन मंगल जैसी फिल्मों में भी नजर आए थे।
संगीत नाटक अकादमी अवाॅर्ड से नवाजा गया था
2011 में विक्रम गोखले को थिएटर में काम करने के लिए संगीत नाटक अकादमी अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया था। 2013 में उन्हें मराठी फिल्म अनुमति के लिए नेशनल फिल्म अवाॅर्ड से भी नवाजा गया था।