6 घंटे पहले
सोनम कपूर को आज अपनी बहन के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसका एक वीडियो सामने आया हैं। इस वीडियो में सोनम का स्टाइलिश लुक देखने को मिला। इस दौरान सोनम प्रिंटेड कफ्तान पहने हुए नजर आई। बता दें, कुछ महीनों पहले ही सोनम कपूर ने बेटे वायु को जन्म दिया है और अब वह वापस काम पर लौट आई हैं। उनकी बहन रिया ब्लैक टीशर्ट और ब्लैक लूज पेंट के साथ ब्लू डेनिम शर्ट पहने हुए नजर आईं। इसके साथ रिया ने चेहरे पर चश्मा और मास्क भी लगाया हुआ है। शाहिद कपूर भी मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। इस दौरान शाहिद काफी कूल लुक में दिखाई दिए। सुनील शेट्टी अपने जबरदस्त अंदाज के लिए काफी मशहूर हैं। सुनील को भी कैजुअल लुक में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वहीं, कार्तिक आर्यन भी प्रिंटेड स्वेटशर्ट में दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने पैपराजी को पोज भी दिए। इनके अलावा डेजी शाह, नूपुर सेनन भी दिखाई दीं। देखें वीडियो