दुपट्टा को पर्दा बनाकर यूज करती थीं दीपिका कक्कड़: फ्रीज, गैस सिलेंडर खरीदने के पैसे नहीं थे..किराए से बचने के लिए पैदल चलती थीं

0
39
दुपट्टा को पर्दा बनाकर यूज करती थीं दीपिका कक्कड़: फ्रीज, गैस सिलेंडर खरीदने के पैसे नहीं थे..किराए से बचने के लिए पैदल चलती थीं


21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ जल्द ही मां बनने वाली हैं। इसकी वजह से वे इन दिनों सुर्खियों में हैं। एक रिसेंट इंटरव्यू में उन्होंने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया है। दीपिका ने कहा कि वे मुंबई में एयर होस्टेस बनने आई थीं। उनके हाथ में बस एक छोटा सा सूटकेस था। वे पांच लड़कियों के साथ एक पीजी में रहती थीं।

दीपिका ने कहा कि उनके पास कोई ऑप्शन नहीं था क्योंकि उनकी सैलरी काफी कम थी। कुछ दिनों बाद दीपिका ने अपनी मां को अपने पास बुला लिया। दीपिका ने कहा कि उनके पास गैस सिलेंडर और घर के पर्दे तक खरीदने के पैसे नहीं थे। इसलिए दुपट्टा को पर्दा बना कर यूज किया करती थीं।

किराया ज्यादा न हो, इसलिए मीटर पर ध्यान रहता था
दीपिका ने ईटाइम्स से बात करते हुए कहा- 12-15 हजार रुपए में घर का खर्चा चलाना मुश्किल हो जाता था। घर के रेंट से लेकर, खाना, ट्रैवलिंग और अपना मेकअप वगैरह सब उसी में मैनैज करना पड़ता था।

स्थिति ऐसी थी कि ऑटो में बैठ कर मीटर पर ध्यान लगाना पड़ता था। जब मीटर ज्यादा बढ़ता, वहीं उसे रुकवा कर पैदल निकल जाती थी। घर पर कुछ मामला होने की वजह से मां भी मेरे पास रहने आ गईं। उसके बाद हमने महादा कॉलोनी में 6500 रुपए में एक 1BHK फ्लैट ले लिया।

दीपिका ने कहा कि उनका शुरुआती जीवन तंगहाली में बीता है। उनके पास मूलभूत सुविधाओं की कमी थी।

दीपिका ने कहा कि उनका शुरुआती जीवन तंगहाली में बीता है। उनके पास मूलभूत सुविधाओं की कमी थी।

घर में फ्रीज और गैस स्टोव तक नहीं था
दीपिका ने आगे बताया- हमारे घर में पर्दे, चादर और गद्दे जैसी मूलभूत चीजें नहीं थीं। हमने किसी तरह करके 300-400 रुपए का एक गद्दा खरीद लिया। उसके बाद 15-20 दिनों तक मुझे मेरी सैलरी ही नहीं मिली।

हमारे पास फ्रीज और गैस स्टोव तक नहीं था। हम दोनों महिला थे, इसलिए सुरक्षा को देखते हमने अपने दुपट्टे को ही घर का पर्दा बना लिया। गद्दा भी एक ही था तो दोनों लोग अपोजिट साइड में बॉडी करके सोते थे।

छोटा सिलेंडर लिया जो सिर्फ 10 दिन चल पाया
दीपिका ने कहा कि उन्होंने स्टोव वाला एक छोटा सिलेंडर खरीद लिया। हालांकि वो सिर्फ 10 दिन की चल पाया। दीपिका ने कहा कि वे दादर की सड़कों पर घंटों अकेले पैदल चला करती थीं, क्योंकि उन्हें बस में ट्रैवल करने से डर लगता था। बता दें कि दीपिका कक्कड़ के पेरेंट्स बचपन में ही अलग हो गए थे। ऐसे में उनका बचपन कठिनाइयों में बीता है।

टीवी सीरियल ससुराल सिमर का दीपिका के करियर का सबसे फेमस शो रहा, जो 2011 से लेकर 2018 तक चला।

टीवी सीरियल ससुराल सिमर का दीपिका के करियर का सबसे फेमस शो रहा, जो 2011 से लेकर 2018 तक चला।

बिग बॉस की विनर बनी थीं दीपिका, मिले थे 30 लाख रुपए
दीपिका बिग बॉस 12 की विनर रह चुकी हैं। शो में एंट्री लेते वक्त उन्होंने कहा था कि उन्होंने और उनके पति शोएब के ऊपर कुछ जिम्मेदारियां हैं, जो बिग बॉस के घर में आने के बाद पूरी हो सकती हैं। दीपिका यहां आर्थिक जिम्मेदारियों की बात कर रही थीं।

दीपिका बिग बॉस के घर में करीब साढ़े तीन महीने (106 दिन) रही थीं।

दीपिका बिग बॉस के घर में करीब साढ़े तीन महीने (106 दिन) रही थीं।

जाहिर है कि उन्होंने शो में अच्छा खेला और अंत में विनर भी बनीं। दीपिका को शो के प्राइज मनी के तौर पर 30 लाख रुपए मिले थे।



Source link