5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
परिणीति चोपड़ा ने 13 मई को राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा से सगाई की है। जिसके बाद से लगातार कपल की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। अब इसी बीच परिणीति के भाई शिवांग चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें परिणीति अपने पिता को आंसू पोंछते हुए नजर आईं।
आइए नजर डालते हैं इन फोटोज पर…
इस फोटो में परिणीति और शिवांग अपने पिता के आंसू पोंछते हुए नजर आए।
इस तस्वीर में शिवांग राघव चड्ढा की मां के साथ पोज दे रहे हैं।
इस तस्वीर में परिणीति के दोनों भाई राघव के साथ दिखाई दिए।
इस फोटो में परिणीति की मां रीना चोपड़ा, शिवांग के साथ डांस कर रही हैं। इस दौरान वह काफी खुश नजर आ रही हैं।
कपूरथला हाउस में हुआ था कार्यक्रम
दोनों की इंगेजमेंट सेरमनी काफी शानदार रही। कार्यक्रम दिल्ली के कपूरथला हाउस में आयोजित किया गया था। इस सगाई समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आदित्य ठाकरे, पी चिदंबरम शामिल हुए। परिणीति के इस खास दिन में शामिल होने के लिए बहन प्रियंका चोपड़ा भी लंदन से दिल्ली पहुंची थीं। साथ ही परिवार वाले, दोस्त और रिश्तेदार मौजूद थे।
परिणीति की मां रीना चोपड़ा ने लिखा नोट
सगाई सेरेमनी के बाद परिणीति की मां रीना चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा-सा नोट लिखकर अपनी खुशी जाहिर की थी। उन्होंने लिखा- जिंदगी में कुछ ऐसी चीजें होती हैं कि आपको इस बात पर और भी यकीन होने लगता है कि हां ऊपर वाला है, जो हर चीज का ध्यान रख रहा है। उन सभी का शुक्रिया जिन्होंने मेरी बेटी को हमेशा अपनी दुआ में रखा है।
राजस्थान में शादी कर सकती हैं परिणीति चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा जल्दी ही राघव चड्ढा के साथ शादी करने जा रही हैं। रिपोर्ट्स माने तो दोनों राजस्थान में धूम- धाम से शादी करेंगे। शनिवार को परिणीति ने पर्यटन विभाग की डिप्टी डायरेक्टर शिखा सक्सेना से मुलाकात की है।
एक्ट्रेस हाल ही में उदयपुर पहुंचीं, जहां उन्होंने वेडिंग वेन्यू का दौरा किया। वहीं, ये भी कहा जा रहा है की परिणीति और राघव इसी साल सितंबर और नवंबर के बीच शादी के बंधन में बंधेंगे। बता दें, परिणीति की कजिन बहन प्रियंका चोपड़ा की शादी भी राजस्थान से ही हुई थी।