बीपीएससी हेड टीचर भर्ती 2022 परीक्षा की डेट बदली: 22 दिसंबर को होगी एग्जाम, 150 ऑब्जेक्टिव टाइप सवालों के देना होंगे जवाब

0
34
बीपीएससी हेड टीचर भर्ती 2022 परीक्षा की डेट बदली: 22 दिसंबर को होगी एग्जाम, 150 ऑब्जेक्टिव टाइप सवालों के देना होंगे जवाब


  • Hindi News
  • Career
  • Exam Will Be Held On December 22, 150 Objective Type Questions Will Have To Be Answered

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बिहार के प्राइमरी स्कूलों में 4000 से अधिक हेड टीचर की भर्ती के लिए परीक्षा होने वाली है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने हेड टीचर भर्ती परीक्षा 2022 की डेट बदल दी है। बीपीएससी हेड टीचर भर्ती 2022 परीक्षा अब 22 दिसंबर को होगी। इससे पहले हेड टीचर भर्ती परीक्षा 18 दिसंबर को होनी थी। इसके जरिए बिहार के प्राइमरी स्कूलों में 40506 हेड टीचर की भर्ती होनी है।

बीपीएससी की हेड टीचर भर्ती परीक्षा 2022 परीक्षा में 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे। पेपर में दो सेक्शन होंगे- जनरल स्टडीज यानी जीएस और डीएलएड।

इस भर्ती से जुड़ी खास तारीखें

  • नोटिफिकेशन- 24 मार्च 2022
  • आवेदन शुरू (रिवाइज्ड)-9 सितंबर 2022
  • आवेदन की लास्ट डेट (रिवाइज्ड)-23 सितंबर 2022
  • आवेदन फॉर्म में करेक्शन की लास्ट डेट (रिवाइज्ड)-30 सितंबर 2022
  • बीपीएससी हेड टीचर भर्ती परीक्षा- 22 दिसंबर 2022
  • एडमिट कार्ड- अभी जारी नहीं हुआ है

एग्जाम पैटर्न

  • परीक्षा में 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • हर प्रश्न एक अंक का होगा।
  • परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी।
  • गलत जवाब पर 0.25 अंक कटेंगे।
  • जीएस और डीएलएड सेक्शन से 75-75 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • परीक्षा दो घंटे की होगी।

खबरें और भी हैं…



Source link