15 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए हम फिर से 5 लेटेस्ट सरकारी नौकरियों की जानकारी के साथ हाजिर हैं। 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में अप्रेंटिस के 782 पदों पर भर्तियां निकली हैं। लास्ट डेट 30 जून है। स्टाइपेंड 7000 रुपए हर महीने मिलेगा।
महिलाओं के लिए इंडियन नेवी में अग्निवीर बनने का शानदार मौका है। कुल 1365 वैकेंसी हैं। सिलेक्शन होने पर 30 हजार रुपए मंथली सैलरी मिलेगी। वहीं, एनएलसी इंडिया लिमिटेड में 85 पदों पर भर्ती निकली है। सैलरी 8,766 से 10,019 रुपए हर महीने मिलेगी।
ग्रेजुएट्स के लिए : मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग में टैक्सेशन के 100 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। सिलेक्शन होने पर 34,800 रुपए हर महीना सैलरी मिलेगी। वहीं, गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले इंटेलिजेंस ब्यूरो में 797 भर्तियां निकली हैं। 3 जून से आवेदन शुरू हो गए हैं। सैलरी 30 हजार से 81 हजार रुपए हर महीने मिलेगी।
- आइए, 5 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी पर 5 ग्राफिक्स के जरिए चलते हैं। 6वें ग्राफिक में करेंट अफेयर्स के 10 सवाल हैं।
आपने यहां 5 नौकरियों के बारे में जाना। आपके मन में कुछ सवाल होंगे। इसलिए आप दी गई वेबसाइट के जरिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन को जरूर देखें। बाकी जिन नौकरियों के बारे में बताया गया है। अगर लगता है कि इससे आपके भाई-दोस्त या फिर रिश्तेदार की जरूरत पूरी होती है तो उन्हें यह जरूर भेजें।
आखिर में हम 10 लेटेस्ट करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब दे रहे हैं। इन्हें रोज देखिए। हो सके तो सेव करते जाएं, ताकि आगामी परीक्षाओं में यह आपके लिए फायदेमंद साबित हों।