शाहरुख खान के वैष्णो देवी यात्रा पर हुआ विवाद: माथे पर टीका लगा देख बड़के यूजर्स, बोले- SRK पठान की वजह से हिंदू बनने का नाटक कर रहे

0
35
शाहरुख खान के वैष्णो देवी यात्रा पर हुआ विवाद: माथे पर टीका लगा देख बड़के यूजर्स, बोले- SRK पठान की वजह से हिंदू बनने का नाटक कर रहे


10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुपरस्टार शाहरुख खान ने हाल ही में मां वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन किए। अब उनकी एक फोटो सामने आई है, जिसमें वो माथे पर टीका लगाए हुए नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि SRK की ये फोटो वैष्णो देवी के दर्शन के बाद की है।

शाहरुख ने फैंस के साथ दिया पोज

इन फोटोज में शाहरुख फैंस के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वो ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों और टोपी में दिखाई दे रहे हैं। अब इस फोटो को देखने के बाद जहां कुछ लोग SRK की तारीफ करते हुए कह रहे हैं कि शाहरुख एक सच्चे इंडियन हैं। वो सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। उनका कहना है कि वो अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ के प्रमोशन की वजह से हिंदू बनने का नाटक कर रहे हैं।

पठान की सक्सेस के लिए वैष्णो देवी पहुंचे थे शाहरुख

शाहरुख खान ने रविवार (11 दिसंबर) को मां वैष्णो देवी के दर्शन किए। कहा जा रहा है कि वे अपनी अपकमिंग फिल्म पठान के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। इसके बाद वो वैष्णो देवी में फिल्म की सक्सेस के लिए प्रार्थना करने गए थे। हालांकि शाहरुख के सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आए थे, उनमें उनका चेहरा नहीं दिख रहा था।

कुछ दिन पहले मक्का पहुंचे थे शाहरुख

कुछ दिन पहले फिल्म डंकी की शूटिंग पूरी करने के बाद शाहरुख खान मक्का पहुंचे थे। शाहरुख ने वहां पर इस्लामी तीर्थ यात्रा उमराह की थी। सऊदी अरब के एक पत्रकार ने फोटो शेयर करते हुए कंफर्म किया था कि शाहरुख ने मक्का पहुंच कर उमराह किया। इस दौरान वो सफेद लिबास में दिखाई दिए थे।

जनवरी 2023 में रिलीज होगी पठान

पठान की बात करें तो ये फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली है। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू में रिलीज होगी। इस फिल्म में शाहरुख और दीपिका के साथ-साथ जॉन अब्राहम भी लीड रोल में नजर आएंगे। वो आखिरी बार चार साल पहले 2018 में फिल्म जीरो में नजर आए थे। इस बीच वो ब्रह्मास्त्र और रॉकेट्री जैसी फिल्मों में कैमियो (गेस्ट रोल) में दिखाई दे चुके हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link