एक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान आज 23 साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर किंग खान ने सुहाना का एक अनसीन वीडियो शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया है।
वीडियो में सुहाना रोलर स्केट्स पहन कर गोल-गोल घूमती हुई नजर आ रही हैं। ये वीडियो स्लो- मो में रिकॉर्ड किया गया है, जिसमें सुहाना प्यारी सी स्माइल करते हुए दिखाई दीं।
शाहरुख ने लिखा प्यारा सा कैप्शन
वीडियो में सुहाना ने ब्लैक क्रॉप टॉप और डेनिम जीन्स पहनी है। वीडियो में वह काफी खुश लग रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए किंग खान ने कैप्शन में लिखा, ‘आज अपनी खुशियां पाने का दिन है…लव यू बेबी।’ किंग खान के इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी सुहाना को बर्थडे की बधाईयां दे रहे हैं।
सुहाना ने किया रिएक्ट
पापा के इस पोस्ट पर सुहाना ने रिएक्शन देते हुए लिखा, ‘लव यू द मोस्ट’। वहीं सुहाना की बेस्ट फ्रेंड शनाया कपूर और अनन्या पांडे ने भी उन्हें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बर्थडे विश किया है।
साल 2000 में सुहाना का हुआ जन्म
बता दें, सुहाना, शाहरुख गौरी खान की इकलौती बेटी हैं। उनका एक बड़ा भाई आर्यन खान और एक छोटा भाई अबराम खान है। उन्होंने न्यूयॉर्क में अपनी पढाई पूरी की है। सुहाना जोया अख्तर की द आर्चीज के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।
इस फिल्म में उनके साथ खुशी कपूर,अगस्त्य नंदा कपूर और वेदांग रैना भी नजर आने वाले हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसके अलावा सुहाना खान न्यूयॉर्क के ब्यूटी ब्रांड मेबेलिन की ब्रांड एंबेसडर भी हैं।