- Hindi News
- Career
- Board Roads Organization Recruited From Draftsman To LDC Posts, Candidates Should Apply By June 15
9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
बोर्ड रोड्स ऑर्गेनाइजेशन (BRO) ने जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स (GREF) के तहत ड्राफ्ट्समैन, स्टेनो बी, एलडीसी, एसकेटी सहित अन्य पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे BRO की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
पदों की संख्या : 129
वैकेंसी डिटेल्स
पद का नाम | पदों की संख्या |
ड्राफ्ट्समैन | 1 |
स्टेनो बी | 3 |
एलडीसी | 25 |
एसकेटी | 3 |
ऑपरेटर संचार | 2 |
सुपरवाइजर सिफर | 1 |
एमएसडब्ल्यू नर्सिंग असिस्टेंट | 9 |
डीवीआरएमटी | 24 |
वाहन मेक | 12 |
इलेक्ट्रीशियन | 3 |
टर्नर | 1 |
वेल्डर | 1 |
एमएसडब्ल्यू डेस | 23 |
एमएसडब्ल्यू मेसन | 13 |
एमएसडब्ल्यू ब्लैक स्मिथ | 1 |
एमएसडब्ल्यू कुक | 5 |
MSW मेस वेटर | 1 |
एमएसडब्ल्यू पेंटर | 1 |
योग्यता
- ड्राफ्ट्समैन – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से साइंस विषय के साथ 12वीं और ड्राफ्ट्समैन के लिए दो साल का सर्टिफिकेट होना चाहिए।
- स्टेनो – उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या समकक्ष से 10+2 में पास होना चाहिए। स्टेनोग्राफी में 80 शब्द प्रति मिनट की स्पीड जरूरी है।
- एलडीसी – किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 और अंग्रेजी में टाइपिंग स्पीड 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी या कंप्यूटर में 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होनी चाहिए।
- एसकेटी – 12वीं और स्टोर कीपिंग का नॉलेज होना चाहिए।
- ऑपरेटर कम्युनिकेशन – 10वीं पास और आईटीआई से वायरलेस ऑपरेटर या रेडियो मैकेनिक का सर्टिफिकेट जरूरी है।
- सुपरवाइजर सिफर- साइंस में ग्रेजुएशन और क्लास I कोर्स पास होना चाहिए।
खबरें और भी हैं…