4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
बॉलीवुड के ही-मैन यानी धर्मेंद्र मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से आज डिस्चार्ज हो गए हैं। दरअसल एक्टर अपनी अपकमिंग फैमिली ड्रामा फिल्म अपने 2 की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे। जिसके चलते उन्हें ICU में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद वह आज हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए हैं। एक्टर ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है।
मसल पुल की वजह से हुए थे एडमिट
धर्मेंद्र ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, दोस्तो मेरे लिए कुछ ज्यादा मत करिए। मैं कर चुका हूं, मैं पीठ के एक बड़े मसल पुल की वजह से सफर कर चुका हूं। इसके लिए मुझे अस्पताल की सैर करनी पड़ी। दो-चार दिन तो मेंरे लिए मुश्किल वाले रहे, लेकिन मैं आप लोगों की दुआ की वजह से एक बार फिर वापस घर लौट आया हूं। आप लोग चिंता मत करो मैं अब और ज्यादा अपनी सेहत का ध्यान रखूंगा। आप सभी को डेर सारा प्यार।
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में दिखेंगे धर्मेंद्र
धर्मेंद्र उम्र के इस पड़ाव में भी लगातार काम कर रहे हैं। वह फिल्मों के साथ-साथ अपने मुंबई स्थित फार्म हाउस पर खेती करवाते हुए भी नजर आते हैं। वह हमेशा अपनी दिनचर्या की वीडियोज भी सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। फिल्मों की बात करें तो उनकी अपकमिंग फिल्म करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी हैं। इसमें वह रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, जया बच्चन और शबाना आजमी के साथ दिखाई देंगे। इसके अलावा वह फिल्म अपने के दूसरे पार्ट यानी अपने 2 में दोनों बेटों सनी देओल और बॉबी देओल के साथ नजर आएंगे।