- Hindi News
- Career
- KVS Second Merit List For Admission In Class 1 Will Be Released Today, Third List Will Come On May 10 If Seats Are Left Vacant
एक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
केवीएस द्वारा दी गई सूचना के अनुसार, केवीएस कक्षा 1 एडमिशन के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद एडमिशन प्रोसेस पूरा करने निर्देश दिए जाएंगे। उसके बाद, अगर सीटें खाली बचती हैं तो केवीएस कक्षा 1 में एडमिशन की तीसरी मेरिट लिस्ट 10 मई 2022 को जारी की जाएगी।
दूसरी लिस्ट चेक करने के लिए अपनाएं ये प्रोसेस
- पेरेंट्स ऑफिशियल पोर्टल – kvsangathan.nic.in पर लॉग इन करें।
- टॉप स्क्रॉल में कक्षा 1 एडमिशन के लिंक का पता लगाकर उस पर क्लिक करें। यहां अपने राज्य का सिलेक्शन करें।
- केंद्रीय विद्यालय का चयन करने के लिए इनपुट फील्ड वाले नए पेज पर जाएं।
- संबंधित राज्य और केवी का चयन करें और सर्च बटन पर क्लिक करें। आपको केवीएस कक्षा 1 प्रवेश लॉटरी रिजल्ट 2022 के लिए कई लिंक प्राप्त होंगे।
- संबंधित कैटेगरी लिंक पर क्लिक करें और अपने बच्चे या वार्ड की चयन स्थिति की जांच करें।
- यदि केवीएस एडमिशन सेकंड मेरिट लिस्ट 2022 के तहत प्रवेश के लिए चुना जाता है, तो जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए स्कूल से संपर्क करें।
- इसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।
खबरें और भी हैं…