OnePlus Nord 2 के लिए स्टेबल OxygenOS 13 अपडेट फर्मवेयर वर्जन DN2101_11.F.22 के साथ आया है। अब यह भारतीय यूजर्स के लिए उपलब्ध है। OnePlus ने अपने कम्युनिटी फोरम पर अपडेट का ऐलान किया था। अपडेट एक्वामॉर्फिक डिजाइन, बेहतर प्राइवेसी और सिक्योरिटी के साथ फीचर्स की एक सीरीज प्रदान करता है। अभी तक एंड्रॉयड 13 अपडेट सिर्फ भारतीय यूजर्स के लिए उपलब्ध है। यह साफ नहीं है कि इसे अन्य मार्केट्स में कब जारी किया जाएगा। यह अपडेट OnePlus Nord 2 और OnePlus Nord 2 PAC-MAN Edition यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
OnePlus Nord 2 में एंड्रॉयड 13 अपडेट से एक्वामॉर्फिक डिजाइन थीम कलर्स जोड़े गए हैं जो कि विजुअल कंफर्ट प्रदान करते हैं। होम स्क्रीन पर बड़े फोल्डर दिए गए हैं। अब यूजर्स सिर्फ एक टैप से बड़े फोल्डर में ऐप खोल सकते हैं और फोल्डर में स्वाइप से पेज को बदल सकते हैं। मीडिया प्लेबैक कंट्रोल और क्विक सेटिंग ऑप्टिमाइज की गई है। स्क्रीनशॉट एडिटिंग के लिए ज्यादा मार्कअप टूल आया है। होम स्क्रीन पर विजेट्स जोड़ने के लिए सपोर्ट दिया गया है, इनफॉर्मेंशन डिस्प्ले ज्यादा पर्सनलाइज्ड हुई है। साइडबार टूलबॉक्स दिया गया है। कास्ट कंटेंट ऑटोमैटिकली टारगेट स्क्रीन पर चलाने के लिए स्क्रीनकास्ट ऑप्टिमाइज किया गया है। ज्यादा आसान एक्सपीरियंस के लिए ईयरफोन कनेक्टिवनिटी ऑप्टिमाइज की गई है। ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले एनिमेशन पेश करने के लिए बिटमोजी ऑप्टिमाइज किया गया है।
सिक्योरिटी और प्राइवेसी अपडेट्स
चैट स्क्रीनशॉट के लिए एक ऑटोमैटिक पिक्सेलेशन फीचर आया है। सिस्टम यूजर्स की प्राइवेसी प्रोटेक्ट करने के लिए प्रोफाइल फोटो की पहचान कर सकता है और ऑटोमैटिकली पिक्सेलेट कर सकता है और चैट स्क्रीनशॉट में नाम डिस्प्ले कर सकता है। प्राइवेसी प्रोटेक्शन के लिए क्लिपबोर्ड डाटा की रेगुलर क्लियरिंग प्रदान करता है। किड स्पेस में डिस्टेंस फ्रॉम फोन, एंबिएंट लाइट और सीटिंग पोस्चर रिमाइंडर जोड़ा गया है। बच्चों के विजन को प्रोटेक्ट करने के लिए किड स्पेस में आई कंफर्ट जोड़ा गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।